Toxic के ट्रेलर में कियारा की परफॉर्मेंस के कायल हुए पति सिद्धार्थ, ट्रोलिंग के बीच बांधे तारीफों के पुल
यश और कियारा की मोस्ट अवेटेड फिल्म का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही जो लोग भी कियारा को यश के साथ इंटीमेट सीन करने पर ट्रोल कर रहे थे, अब उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ भी कर रहे हैं।
इस बीच अब कियारा के हसबैंड और बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने भी अपनी पत्नी की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।
सिद्धार्थ ने की कियारा की जमकर तारीफ
टॉक्सिक (Toxic) के ट्रेलर में कियारा आडवाणी की परफॉर्मेंस ने सबको हैरान कर दिया है और अब तारीफ करने वालों की फेहरिस्त में उनके पति सिद्धार्थ का नाम भी शुमार हो गया है। ट्रोलिंग के बीच कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा का साथ मिला है।
ट्रोलर्स को मिला करारा जवाब
जहां सोशल मीडिया का एक वर्ग यश (Yash) के साथ इंटीमेट सीन को लेकर एक्ट्रेस की आलोचना कर रहा है, वहीं सिद्धार्थ ने फिल्म के लिए उनकी मेहनत पर ध्यान दिया है और उम्मीद जताई है कि यह उनके बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक हो सकती है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

