असम में 6 लाख रुपये की कीमत के हाथी दांत जब्त, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

4.4kViews
1440 Shares

असम के तामुलपुर जिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हाथी के दो दांत जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आज शनिवार को इसके बारे में जानकारी दी।

तामुलपुर के बंगालीपाड़ा से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से हाथी के दो दांत जब्त किए गए, जिनका वजन 2.09 किलोग्राम और 1.97 किलोग्राम मिला।

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

इन लोगों को गिरफ्तार करने के लिए राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने शुक्रवार रात ऑपरेशन चलाया और असम पुलिस को इसमें बड़ी कामयाबी भी हासिल हुई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि पकड़े गए लोग हाथी के दांतों को लगभग 6 लाख रुपये में बेचने की कोशिश कर रहे थे, जिसके लिए 1.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम की दर तय की गई थी।

STF ने गिरफ्तार लोगों और जब्त सामान को वन विभाग को सौंप दिया। इस मामले में वन्यजीवों, उनके अंगों और उत्पादों की तस्करी में शामिल बड़े अंतर-राज्यीय और अखिल भारतीय नेटवर्क का पता लगाने के लिए जरूरी कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच के लिए FIR भी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *