कौन है Hanuman Ansh बनाने वाली 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? Steve Jobs की खोज से मिली फिल्म की प्रेरणा
हनुमान अंश इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी डिवोशनल फिल्म बिना किसी शोर शराबे के सिनेमाघरों में रिलीज हुई और अब इसने बॉक्स ऑफिस पर 30 दिन पूरे कर लिये हैं।
स्टीव जॉब्स की खोज ने दी प्रेरणा
इस खोज ने आखिरकार अनुप्रिया की जिंदगी की दिशा ही बदल दी। अनुप्रिया, जो आर्ट इंडस्ट्री में नौकरी के लिए स्विट्ज़रलैंड जाने की तैयारी कर रही थीं, भारत लौट आईं और बाद में फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी से मिलीं, जो नीम करौली बाबा पर एक फिल्म बना रहे थे। उन्होंने बताया कि बाकी सब कुछ इत्तेफाक से हुआ।
अनुप्रिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कभी फिल्म बनाने का प्लान नहीं बनाया था। उनका असल प्लान UK में इकोनॉमिक्स की डिग्री पूरी करने के बाद स्विट्जरलैंड जाकर आर्ट इंडस्ट्री में नौकरी करने का था।
उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने पहले एक किताब या कॉमिक बुक लिखने के बारे में सोचा था। तब मैं सिर्फ 20 साल की थी। लेकिन जब मैं भारत आई, तो मेरी मुलाकात विशाल चतुर्वेदी से हुई, जो नीम करौली बाबा पर एक फिल्म बना रहे थे’।
कलाकारों के बीच पली-बढ़ीं अनुप्रिया
अनुप्रिया कलाकारों के बीच पली-बढ़ी हैं। उन्होंने कई एग्जिबिशन भी आयोजित किए हैं और कहा कि कहानी कहने में उनकी दिलचस्पी इसी माहौल की वजह से बनी। उन्होंने कहा, ‘मैं बड़े-बड़े नामों- जैसे जगदीश स्वामीनाथन, एमएफ हुसैन, गायतोंडे से लेकर रजा तक के बीच पली-बढ़ी हूं। मैं ऐसे माहौल में बड़ी हुई क्योंकि मेरा परिवार आर्ट कलेक्टर है। इसलिए कहानी कहना हमेशा से मेरी जिंदगी का हिस्सा रहा है’।
तो इस तरह विशाल चतुर्वेदी से मिलने के बाद अनुप्रिया नागर ने हनुमान अंश प्रोड्यूस की और भारत की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्मों में से एक बनाने वाली फिल्ममेकर बन गई।
हनुमान अंश के बारे में
हनुमान अंश 7 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई और दो हफ्तों तक इसने बहुत ही कम कमाई की। लेकिन तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई ने रफ्तार पकड़ी और लाखों में कलेक्शन करने वाली फिल्म की कमाई करोड़ों में पहुंच गई वहीं अब एक महीना पूरा करने के बाद और 30वें दिन फिल्म की कमाई 100 करोड़ के पार पहुंच गई है।हनुमान अंश को डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, प्रोड्यूस और निर्देशित किया है। फिल्म में शोभिनव सत्या ने लीड रोल निभाया है वहीं चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी ने अहम किरदार निभाए हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

