कांवड़ियों को हरिद्वार छोड़कर लौट रही पिकअप नाले में गिरी, हापुड़ में ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

9.1kViews
1769 Shares

तीर्थ नगरी ब्रजघाट के पास बुधवार की सुबह चालक को नींद की झपकी आने के कारण दुर्घटना हो गई। अचानक गाड़ी पलटने से वहां अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया है।

बुलंदशहर के थौना गांव का रहने वाला चालक बिक्रम और अमित शिवभक्तों को कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार छोड़कर वापस अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह बुधवार की सुबह दिल्ली लखनऊ हाईवे से पलवाड़ा मार्ग पर पहुंचे तो चालक को नींद की झपकी आ गई। जिसके कारण पिकअप गाड़ी नाले में जा गिरी।

अचानक हुई इस दुर्घटना के कारण वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई तथा उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा मामुली रूप से चोटिल घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजते हुए गाड़ी को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अन्य राहगीर अथवा शिवभक्त इसकी चपेट में नहीं आया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *