फिर वापसी आएगी वेदांग और शरवरी की जोड़ी, इम्तियाज अली की फिल्म में दोबारा बनेगी जोड़ी?

9.1kViews
1864 Shares

निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा (Main Vaapas Aaunga) ने अपनी शानदार लव स्टोरी से हर किसी का दिल जीता। फिल्म में वेदांग रैना और शरवरी वाघ जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया। इन दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई, जो फिल्म की सफलता का मुख्य कारण भी बनी।

अब खबर आ रही है कि डायरेक्टर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) एक और नई फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसको लेकर वेदांग और शरवरी का नाम रेस में आगे चल रहा है। पूरा मामला क्या है, आइए समझते है-

इम्तियाज अली की अगली फिल्म

जब फिल्मकार को किसी कलाकार का साथ और उनका काम पसंद आ जाता है, तो वह बार-बार उनके साथ काम करना चाहते हैं। पिछले महीने प्रदर्शित फिल्म मैं वापस आऊंगा में अभिनेता वेदांग रैना (Vedang Raina) व अभिनेत्री शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) की जोड़ी ने सबको प्रभावित किया। फिल्म इंडस्ट्री की भी कई हस्तियों ने इस फिल्म की खूब सराहना की।

इस बीच अब खबरें आ रही हैं कि वेदांग और शरवरी एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। वह भी इम्तियाज अली के निर्देशन में ही। सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, मैं वापस आऊंगा की तरह यह फिल्म भी एक प्रेम कहानी होगी, लेकिन इस बार अंदाज अलग होगा।

फिल्म में इमोशन, ड्रामा, रोमांस और कामेडी वो सारी चीजें होंगी, जो सामान्यतः इम्तियाज अली की फिल्मों में होती है। फिल्म का स्क्रीनप्ले तैयार हो चुका है और कास्टिंग का काम भी हो चुका है। दोनों ने एक-दूसरे के साथ और इम्तियाज के निर्देशन में काम करने का उत्साह भी दिखाया।

बॉक्स ऑफिस पर सफल रही मैं वापस आऊंगा

वेदांग रैना और शरवरी वाघ स्टारर लव स्टोरी ड्रामा मैं वापस आऊंगा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करके दिखाया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी का लाइफटाइम नेट कलेक्शन 65 करोड़ रहा, जबकि दुनियाभर में मैं वापस आऊंगा ने 98 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। जिसके तहत कमर्शियल तौर पर फिल्म को सफलता हासिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *