मौजूदा समय में अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) थिएटर्स में जारी है और इस मूवी ने अपनी शानदार कॉमेडी कहानी से फैंस का दिल जीत लिया है। जिसके चलते वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर उम्दा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है।
इस बीच वेलकम टू द जंगल को मिल रही अर्ली सक्सेस को मद्देनजर रखते हुए अक्षय कुमार की तरफ से पहला रिएक्शन सामने आया है, जिसमें अक्की खुशी में झूमते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने दो कलाकारों को इसका श्रेय दिया है।
वेलकम टू द जंगल की सफलता पर बोले अक्षय
26 जून को वेलकम टू द जंगल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है और तब से ये मूवी कमाल करती हुई नजर आ रही है। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से भी इसको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसके चलते वेलकम टू द जंगल कमाई के मामले में अव्वल निकली है। अब अपनी फिल्म की सफलता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की तरफ से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
अक्षय ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक ट्वीट शेयर किया है, जिसमें वह वेलकम टू द जंगल के कलाकार किरण कुमार और फरीदा जलाल के साथ नजर आ रहे हैं। इस ट्वीट में अक्की ने लिखा है-
अगर एक तस्वीर हजारों शब्दों के बराबर होती है, तो मेरे लिए यह तस्वीर लाखों शब्दों के बराबर है।बड़ी बी सही कह रही हैं… अभी मैं जो महसूस कर रहा हूं, उसके सामने धन्यवाद कहना बहुत छोटी बात है।
वेलकम टू द जंगल से जुड़े हर व्यक्ति का मैं शुक्रगुजार हूं, लेकिन फरीदा जी और किरण सर जैसे सीनियर लोगों के प्रति मैं आभार के साथ सिर झुकाता हूं। यह उन्हीं का आशीर्वाद है कि हमारी फिल्म को आप सभी से इतना बेपनाह प्यार मिल रहा है। फिल्म की पूरी टीम को तरफ से आप सभी को ढेर सारा प्यार।
इस तरह से अक्षय कुमार ने वेलकम टू द जंगल की सक्सेस का क्रेडिट किरण कुमार और फरीदा जलाल को दिया है।
वेलकम टू द जंगल की कमाई
गौर किया जाए वेलकम टू द जंगल की बॉक्स ऑफिस कमाई की तरफ तो अब तक रिलीज के 5 दिन में ये मूवी 81 करोड़ का कारोबार कर चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड मूवी का कलेक्शन 114 करोड़ से ज्यादा का हो गया है।


