रायबरेली : परिवहन निगम सख्त, अब वर्दी में आने पर ही ड्राइवर-कंडक्टरों को मिलेगी ड्यूटी; प्रबंधक ने जारी किए आदेश

5.4kViews
1509 Shares

 परिवहन निगम डिपो में चालक एवं परिचालकों के लिए वर्दी पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। अब ड्यूटी पर वर्दी में आने वाले चालक-परिचालकों को ही ड्यूटी स्लिप जारी की जाएगी। बिना वर्दी के पहुंचने वाले कर्मचारियों को बसों पर ड्यूटी नहीं दी जाएगी।

इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों एवं लिपिकों को निर्देश जारी कर नियम का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि कई कर्मचारी निर्धारित वर्दी के बिना ही ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं, जिससे निगम की कार्यप्रणाली और अनुशासन प्रभावित हो रहा है।

कोई कर्मचारी बिना वर्दी के ड्यूटी स्थल पर पहुंचता है तो उसे किसी भी मार्ग पर बस संचालन की जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *