यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

1982 Shares

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, कई हिस्सों में अभी भी लोग उसम का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जगहों पर बारिश का होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं, कई जगहों पर आंधी-तूफान के तेज हवाएं भी चलीं। IMD ने आने वाले दिनों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। अगले एक सप्ताह तक मौसम में उलटफेर जारी रह सकता है।

प्रदेश में बारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अनुमान है। इस दौरान लोगों को जलभराव वाली जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश: प्रदेश के इस हिस्से में 18 से 24 जुलाई के दौरान बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश भी हो सकती है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के इस हिस्से में 18 से 21 जुलाई के बीच में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 22-24 जुलाई के दौरान भी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आने वाले दिनों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं, 18 से 21 जुलाई के बीच पश्चिमी हिस्सों में बिजली कड़कने की संभावना है। तेज बारिश की चेतावनी के बीच लोगों को जलनिकासी की व्यवस्था करने की भी सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *