Realme का 8,000 mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च, 6.8-इंच डिस्प्ले और 50MP कैमरा भी

1700 Shares

Realme ने भारत में अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Realme C100x के नाम से पेश किया है। इस नए Realme C-सीरीज डिवाइस को दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। डिवाइस में सबसे खास इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये एक बार चार्ज करने पर 17 घंटे से ज्यादा का नेविगेशन टाइम दे सकती है।

साथ ही इस नए वाले Realme C100x में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8-इंच का डिस्प्ले भी मिल रहा है लेकिन आपको बता दें कि ये एक 4G फोन है। इस नए फोन में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और धूल और पानी से बचाव के लिए IP64-रेटिंग भी मिल रही है। चलिए पहले फोन की कीमत पर एक नजर डालते हैं…

Realme C100x की कितनी है कीमत?

Realme C100x की कीमत भारत में सिंगल 6GB + 64GB RAM वेरिएंट के लिए 14,499 रुपये रखी गई है। डिवाइस को दो कलर Deepblue Tides और Golden Coast में पेश किया गया है।

Realme C100x के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.8-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 254ppi पिक्सल डेंसिटी और 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट भी मिल रहा है। फोन में 900 निट्स की ब्राइटनेस और Panda-MN228 ग्लास प्रोटेक्शन भी मिल रही है। डिवाइस Android 16 पर बेस्ड Realme UI से लैस है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट मिल रहा है, जिसके साथ Arm Mali-G57 GPU मिल रहा है। डिवाइस में 4GB LPDDR4X RAM और 64GB eMMC5.1 स्टोरेज मिल रही है।

Realme C100x के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो फोन में AI-सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जिसमें f/1.8 अपर्चर, 5P लेंस और 75-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

ड्यूरेबिलिटी के लिए फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिल रही है और धूल व पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 8,000mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *