राजा वड़िंग ने इस्तीफे की अटकलों पर साधी चुप्पी, बोले- ‘कुछ बातें अंदरूनी हैं, सही समय पर बताऊंगा’

1822 Shares

पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर जारी चर्चाओं के बीच अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस्तीफे की अटकलों पर फिलहाल कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि कुछ बातें अभी अंदरूनी हैं और सही समय आने पर वह इस बारे में जानकारी देंगे।

राजा वड़िंग से जब उनके इस्तीफे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि वह अभी किसी चीज पर बात नहीं करना चाहते। उन्होंने संकेत दिया कि जब सही समय आएगा, तब वह स्थिति स्पष्ट करेंगे।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व की ओर से प्रदेश अध्यक्ष बदलने की प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है।

इससे पहले अगस्त में वड़िंग ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वह इस्तीफा नहीं दे रहे हैं और यदि पार्टी हाईकमान उन्हें बदलने का फैसला करता है, तब भी वह संगठन को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे।

हालांकि, अब सामने आई ताजा रिपोर्टों में वड़िंग की ओर से इस्तीफे की पेशकश किए जाने की बात कही गई है। इस संबंध में अंतिम संगठनात्मक फैसला कांग्रेस हाईकमान की ओर से किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *