बेंगलुरु: घूस लेने के आरोप में सस्पेंड हुआ था पुलिस अधिकारी, अब पत्नी से मांगने लगा 50 लाख दहेज

1466 Shares

 बेंगलुरु पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर पर अपनी पत्नी से 50 लाख रुपये मांगने का आरोप लगा है। उसकी पत्नी ने कहा है कि वह लंबे समय से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है और धमकी देता है।

आरोपी भैरप्पा केएस बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर ऑफिस में तैनात है। उसकी पत्नी एक वकील है, जो शिकायत लेकर सीधे डीजीपी से मिलने पहुंची थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

आरोपी की पत्नी ने बताया कि वह इसके पहले भी अपने पति के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन गई थी। लेकिन स्टेशन के कई अधिकारी उसके पति के ही बैचमेट थे और उसे बचाने की कोशिश में उन्होंने केवल नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट दर्ज की।

आरोप है कि भैरप्पा केएस ने शादी के कुछ साल बाद दहेज की मांग शुरू कर दी और उसे प्रताड़ित करने लगा। महिला ने कहा कि उसका पति पहले रिश्वत लेने के मामले में सस्पेंड हो चुका है।

गंभीर आरोप लगाए

उसने कहा कि उसके पिता ने आरोपी को दो कारें खरीद कर दीं और उसकी मांग पर कई बार पैसे भी दिए, लेकिन उसकी डिमांड बढ़ती जा रही है। आरोप है कि भैरप्पा केएस अपनी पत्नी को तलाक देने की धमकी देता था। उसकी पत्नी ने कहा कि वह 50 लाख रुपये, एक घर और एक जमीन खरीदने की मांग कर रहा था।

महिला ने आरोप लगाया है कि भैरप्पा केएस ने उसके साथ कई बार मारपीट की और उसकी बेटी समेत घर से निकाल दिया। बाद में अपराधियों ने मरवाने की धमकी भी दी। महिला ने कहा कि वह उसके चरित्र पर भी शक करता था, जबकि खुद कई महिलाओं को घर लेकर आता था।

महिला ने 12 जुलाई को हुई घटना भी बताई, जब उसके पिता पर आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था, क्योंकि वह घरेलू विवाद सुलझाने घर आए थे। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *