‘अब चुप क्यों?’, तमिलनाडु में कस्टडी में हुई मौत को लेकर DMK ने विजय पर साधा निशाना

2.7kViews
1547 Shares

कन्याकुमारी जिले की एक सब-जेल में 35 साल के दिव्यांग व्यक्ति की कस्टडी में मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने एक वार्डन समेत जेल के 3 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

लेकिन डीएमके इसे लेकर विजय सरकार पर हमलावर है। डीएमके ने विजय से मांग की है कि वह इस मुद्दे पर बोलें। दरअसल तमिलनाडु में जब डीएमके सत्ता में थी, तब विजय ने कस्टडी में हुई मौतों का मु्द्दा उठाया था।

पुलिस कस्टडी में हुई गार्ड की मौत पर तत्कालीन मंत्री एमके स्टालिन ने माफी मांगी थी, तो विजय ने कहा था कि हमें माफी नहीं, न्याय चाहिए।

उदयनिधि स्टालिन ने साधा निशाना

इसी मामले का जिक्र करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि विजय इस घटना पर जवाब दें। तमिलनाडु में विजय ने अपने पास गृह विभाग रखा हुआ है। बता दें कि जिस व्यक्ति की कस्टडी में मौत हुई है, उसे 9 जुलाई को पुलिस ने गुटखा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

सोमवार सुबह उसकी जेल में मौत हो गई थी। परिवार ने आरोप लगाया कि उसे जेल के अंदर पीटकर मार डाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसके शरीर पर 19 चोट के निशान पाए गए।

DMK नेता परांथामेन ने विजय के माफी नहीं, न्याय वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हमें रील्स नहीं, न्याय चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *