57 साल पहले डिब्बा बंद हुई थी Amitabh Bachchan की पुरानी फिल्म, पर्दे पर शायर बनते-बनते रहे थे गए बिग बी

6.8kViews
1455 Shares

अमिताभ बच्चन को आज के समय में हिंदी सिनेमा का महानायक माना जाता है। पिछले 6 दशकों से ज्यादा लंबे करियर में अमिताभ ने एक से बढ़कर एक मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। ज्यादा बातें उनकी हिट फिल्मों की जाती है, लेकिन आज चर्चा बिग बी की उस फिल्म के बारे में होगी, जिसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक शायर की भूमिका निभाने वाले थे।

ये एक बायोपिक मूवी थी और इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई थी। लेकिन फिर बाद में जाकर ये डिब्बा बंद हो गई। आइए जानते हैं कि अमिताभ बच्चन की 57 साल पुरानी वह फिल्म कौन सी थी।

कभी रिलीज हुई नहीं हुई अमिताभ बच्चन की ये मूवी

साल 1969 में आई निर्देशक ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म सात हिंदुस्तानी से अमिताभ बच्चन ने बतौर अभिनेता हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले एक और ऐसी फिल्म बन रही थी, जिससे बिग बी का डेब्यू हो सकता था। इसी साल निर्देशक सावन कुमार टांक ने एक फिल्म बनाने की योजना बनाई थी, जिसका नाम था- मिर्जा गालिब (Mirza Ghalib)।

जी हां मशहूर शायर रहे मिर्जा गालिब की बायोपिक में अमिताभ बच्चन को लीड एक्टर के तौर पर चुना गया। उनके साथ इस मूवी में अभिनेत्री लीना चंदावरकर को कास्ट किया गया था। सब कुछ सही चल रहा था। फिल्म की कास्ट के स्क्रीन टेस्ट भी हो गए थे, जिसमें अमिताभ ने सभी को प्रभावित किया। इसी वजह से सवान कुमार ने मिर्जा गालिब के शुरुआती सीन्स को भी फिल्मा लिया था।

लेकिन कुछ दिनों की शूटिंग के बाद मिर्जा गालिब बंद हो गई। आईएमडीबी की रिपोर्ट में ये दावा किया जाता है कि इस मूवी के निर्माताओं का अमिताभ बच्चन की आवाज और दुबले-पतले शरीर को लेकर स्क्रीन प्रजेंस पर संदेह होने लगा।

उन्होंने मिर्जा गालिब पर पैसा लगाने से मना कर दिया और सावन कुमार टांक की मूवी से हाथ पीछे खींच लिए। इस तरह से अमिताभ बच्चन और लीना चंदावरकर की मिर्जा गालिब ठंडे बस्ते में चली गई और फिर कभी रिलीज नहीं हो पाई।

मिर्जा गालिब पर बनी है ये फिल्म

अमिताभ बच्चन बेशक पर्दे पर शायर मिर्जा गालिब की भूमिका नहीं निभा पाए। लेकिन इस शायर की जिंदगी पर बनी सबसे मशहूर फिल्म  ‘मिर्जा गालिब’ (1954) में दिग्गज अभिनेता रहे भरत भूषण ने मुख्य भूमिका निभाकर वाहवाही लूटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *