UP Weather: आगरा में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट, रातभर से जारी है बरसात; सोमवार से निकलेगी धूप
शहर में शनिवार देर रात शुरू हुई वर्षा रविवार सुबह तक जारी है। कभी तेज तो कभी हल्की वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। शहर में शनिवार सुबह से रविवार सुबह तक 29.1 एमएम वर्षा हो चुकी है।
रात से लगातार हो रही है वर्षा, कभी तेज वर्षा तो कभी बूंदाबांदी
रात से शुरू हुई वर्षा का दौर सुबह 8:30 बजे तक जारी रहा। इसके बाद भी बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। इससे रात के तापमान में गिरावट आई। यह 25.6 डिग्री सेल्सियस रह गया। वर्षा के साथ ठंडी हवा चलती रही, जिससे मौसम खुशनुमा बना रहा।
सोमवार से थमेगा वर्षा का दौर, निकलेगी धूप
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं या फिर बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा था।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

