तंबू के नीचे किशोर का शव रखकर धरने पर बैठे आक्रोशित परिवार के लोग, प्रतापगढ़ के डीएम को बुलाने की मांग की

3.6kViews
1304 Shares

 कोनी गांव में आठ जुलाई को किशोर की हत्या कर दी गई थी। इससे परिवार के लोगों में गहरा आक्रोश है। पोस्टमार्टम के बाद नौ जुलाई को किशोर का शव घर लाए जाने के बाद से स्वजन सहित ग्रामीण घर के सामने टेंट लगाकर शव रखकर धरना दे रहे हैं। आज शुक्रवार को भी धरना जारी है। अपनी मांगों को लेकर परिवार के लोग प्रतापगढ़ के डीएम को बुलाने की मांग कर रहे हैं।

डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े लोग

कोनी गांव निवासी पृथ्वीपाल पटेल के 14 वर्षीय पुत्र की जमीन के विवाद में पड़ोसियों ने बुधवार को हत्या कर दी थी। शुक्रवार सुबह कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य तथा पूर्व विधायक नागेन्द्र उर्फ मुन्ना यादव ने कोनी गांव पहुंच कर किशोर के स्वजन को अंतिम संस्कार के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। किशोर के स्वजन डीएम को बुलाने पर मांग पूरी होने पर ही अंतिम संस्कार की बात कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *