ईरान पर US के नए हमले से गिरे ये भारतीय शेयर, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें बनी मुसीबत; क्या और गहरा सकती है गिरावट?

7.1kViews
1203 Shares

मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका (US-Iran War) के बीच तनाव फिर से गहराने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आ गया है। ब्रेंट क्रूड की कीमतें ढाई फीसदी चढ़कर 76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। इससे कच्चे तेल की कीमतों से प्रभावित होने वाली कंपनियों के शेयरों पर दबाव देखा जा रहा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनीज BPCL, HPCL, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और इंटरग्लोब एविएशन (IndiGo) के शेयरों में 2-4 प्रतिशत की गिरावट आ गई है।

ईंधन और कच्चे माल की बढ़ती लागत के असर को देखते हुए निवेशकों की बिकवाली से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs), एयरलाइंस, टायर बनाने वाली कंपनियों और पेंट कंपनियों के शेयरों में भी कमजोरी देखी जा रही है।

कच्चे तेल से प्रभावित शेयर

  • BPCL के शेयर में 4 परसेंट से ज़्यादा गिरकर 299 रुपये के स्तर पर पहुंच गए।
  • HPCL करीब 4 परसेंट नीचे गिरा और IOC में 3 परसेंट से ज़्यादा की गिरावट आ गई।
  • एविएशन कंपनीज इंडिगो के शेयर भी 2 फीसदी से ज़्यादा गिर गए।
  • Asian Paints में करीब 1.5 परसेंट की गिरावट आई।
  • अपोलो टायर्स के शेयरों में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि CEAT, JK टायर एंड इंडस्ट्रीज और स्पाइसजेट के शेयरों में करीब 1-2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

पेंट्स सेक्टर में, कंसाई नेरोलैक पेंट्स के शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि शुरुआती कारोबार में बर्जर पेंट्स के शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। दरअसल, पेंट और टायर इंडस्ट्रीज में भी कच्चे माल के तौर पर तेल का इस्तेमाल होता है।

ONGC और Oil India के शेयर उछले

जहां, कच्चे तेल की कीमतों में मज़बूती आने से OMCs शेयरों में गिरावट आई है तो अपस्ट्रीम कंपनीज यानी तेल उत्पादक कंपनियों को फ़ायदा हुआ। ऑयल इंडिया और ONGC के शेयरों में लगभग 1 प्रतिशत की बढ़त हुई, क्योंकि तेल की ऊंची कीमतों से उनकी कमाई बढ़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *