6 एपिसोड की नई वेब सीरीज OTT पर बनी नंबर-1, साइबर क्राइम के सस्पेंस के आगे फेल हुए दिमाग के सारे गणित

3.0kViews
1467 Shares

 ओटीटी पर अक्सर एक न एक नई फिल्म या वेब सीरीज को रिलीज किया जाता है। कुछ सीरीज ऐसी होती हैं, जिनकी ओटीटी रिलीज का एलान बहुत पहले ही कर दिया जाता है और फैंस उसका बेसब्री से इंतजार करने लगते हैं।

हाल ही में एक ऐसी ही सीरीज को ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया है, जिसने अपनी 6 एपिसोड वाली शानदार कहानी से ऑडियंस का दिल जीत लिया है। इस वजह से ये वेब सीरीज फिलहाल ओटीटी पर नंबर-1 बनी हुई है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी सीरीज है-

ओटीटी पर इस नई सीरीज का कब्जा

जिस वेब सीरीज के बारे में इस लेख में चर्चा की जा रही है, उसे 3 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज किया गया है। सीरीज का निर्देशन हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर ने किया है और साथ ही उन्होंने लीड एक्टर के तौर पर अपने बेटे को भी लॉन्च किया है। अब तो आप समझ ही गए होंगे की यहां बात वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो (Pritam And Pedro) की जा रही है।

जी हां, हाल ही में प्रीतम एंड पेड्रो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर ऑनलाइन स्ट्रीम की गई है। ओटीटी पर आते ही इस सीरीज ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है और बेहतरीन कहानी से हर किसी का दिल जीत लिया है।

जिसके चलते हर तरफ प्रीतम एंड पेड्रो की बात हो रही है। गौर किया जाए प्रीतम एंड पेड्रो के स्टोरी प्लॉट की तरफ तो 6 एपिसोड वाली ये सीरीज साइबर, सस्पेंस और कॉमेडी का भरपूर ड्रामा है।

जिसमें एक क्राइम ब्रांच ऑफिसर और हैकर की जोड़ी का खेल दिखाया गया, जो एक अनचाही मुसीबत में फंस जाते हैं। बाद में वह इससे कैसे बाहर आते हैं, उसके लिए आपको प्रीतम एंड पेड्रो को हॉटस्टार पर स्ट्रीम करना पड़ेगा।

हॉटस्टार पर बनी नंबर-1

साइबर क्राइम की अनोखी कहानी के दम पर फिलहाल प्रीमत एंड पेड्रो की जमकर तारीफ हो रही है और इसे पॉजिटिव रिव्यू भी मिल रहे हैं। यही वजह है जो ये सीरीज जियो हॉटस्टार पर फिलहाल नंबर-1 के पायदान पर ट्रेंड कर रही है। अरशद वारसी, वीर हिरानी और व्रिकांत मैसी जैसे कलाकारों ने सीरीज में शानदार काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *