IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी से इस बात की उम्मीद नहीं कर रहे थे श्रेयस अय्यर, मैच के बाद कप्तान ने जो कहा वो कर गया हैरान

4.4kViews
1149 Shares

 वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार सभी को था और ये इंतजार शनिवार रात पूरा भी हो गया। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड पर वैभव ने डेब्यू किया। हालांकि, उनके पहले मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद कप्तान अय्यर ने बताया है कि वह एक बात की उम्मीद वैभव से नहीं कर रहे थे।

वैभव भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। वैभव ने 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू किया है। वहीं सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए अपना पहला मैच खेला था।

नहीं की थी उम्मीद

इस मैच में वैभव ने 10 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 16 रन बनाए। वह एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में स्टम्प हो गए। मैच के बाद अय्यर ने कहा कि वह जानते थे कि वैभव नर्वस नहीं होंगे और इसकी उम्मीद उन्होंने की नहीं थी। वैभव ने वही किया। वह बिना नर्वस हुए मैदान पर उतरे।

अय्यर ने कहा, “मुझे लगता है कि उनका नजरिया बिने डरे खेलने का है। उनको देखना शानदार है। मैं उम्मीद नहीं कर रहा था कि वह नर्वस होंगे। उन्होंने बीते कुछ महीनों और साल में शानदार क्रिकेट खेला है। वह निश्चित तौर पर मौके पर खरा उतरे हैं। उनको देखना सुखद एहसास है।”

ऐसा रहा मैच

भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 190 रन बनाए थे। इस स्कोर के सामने इंग्लैंड की टीम शुरुआत में लड़खड़ा गई थी, लेकिन फिर उसने एक ओवर पहले टारगेट हासिल करते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की। भारत के लिए ईशान किशन ने 49 रन बनाए तो वहीं अभिषेक शर्मा ने 43 रनों की पारी खेली।

इंग्लैंड के लिए जैकब बैथल का बल्ला चला जिन्होंने 46 गेंदों पर पांच चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 76 रन बनाए। कप्तान हैरी ब्रूक ने 15 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *