हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर भीषण सड़क हादसा, डंपर से टकराई कार; 3 युवकों की मौत

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर पांवटा साहिब के पास शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यमुना पुल के पास एक कार की डंपर से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना पांवटा साहिब थाना क्षेत्र में गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर रात करीब साढ़े 10 बजे हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार उत्तराखंड की ओर से आ रही थी और इसी दौरान आगे चल रहे डंपर से उसकी टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में सिरमौर जिले के शिलाई निवासी 32 वर्षीय तरसेम सिंह, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी 37 वर्षीय अमित कुमार और ग्रेटर नोएडा निवासी सोनू शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *