JSSC ने फिर दिया युवाओं को झटका! सचिवालय आशुलिपिक भर्ती का विज्ञापन हुआ रद.. 5 साल से अधर में लटका भविष्य

3.5kViews
1890 Shares

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से झारखंड सचिवालय आशुलिपिक भर्ती के लिए 2024 में विज्ञापन जारी कर अभ्यर्थियों से आवेदन लिया गया। इसके बाद परीक्षा कैलेंडर तक जारी किया गया, जिसके बाद 23 जून 2026 को अभ्यर्थियों को पता चला कि विज्ञापन वापस लिया जा रहा है।

आवेदन देने वाले विद्यार्थियों ने कहा कि हमें दो साल तक अंधेरे में रखा गया और बाद में विज्ञापन ही वापस कर लिया गया। इससे पहले भी ऐसा हो चुका है और परीक्षा आयोजित नहीं हुई। इस आशुलिपिक के लिए एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन दिये हैं।

पांच वर्षों से अधर में लटकी है आशुलिपिकों की भर्ती

झारखंड सचिवालय आशुलिपिक भर्ती 2022 की प्रक्रिया पिछले पांच वर्षों से अधर में लटकी हुई है। 28 जून 2022 को 452 पदों पर भर्ती निकाली गयी और 14 से 18 दिसंबर 2022 तक कौशल परीक्षा भी हुई, लेकिन 16 दिसंबर 2022 को उच्च न्यायालय के आदेश के बाद इस भर्ती को निरस्त कर दिया गया।

वहीं अन्य भर्ती नियमों के तहत पूरी हो गयी, लेकिन यह भर्ती वर्षों तक लंबित रही। इसके बाद 14 अगस्त 2024 को इस भर्ती से संबंधित नया विज्ञापन जारी किया गया, अभ्यर्थियों से दोबारा परीक्षा शुल्क लिया गया। परीक्षा कैलेंडर भी जारी किया गया लेकिन परीक्षा नहीं हुई।

वहीं 23 जून को जब अभ्यर्थियों ने कई कार्यालयों में जाकर इसकी जानकारी ली तो कहा गया कि यह विज्ञापन वापस लेने की कार्रवाई की जा रही है।

अभ्यर्थियों का कहना- इसमें हमारी क्या गलती

इस परीक्षा के लिए आवेदन देने वाले अभ्यर्थियों का कहना है कि जेएसएससी की ओर से की गयी प्रक्रिया और बाद में इसे रद कर देने के बाद उनका काम तो समाप्त हो गया। लेकिन इस सारी प्रक्रिया में हमारा भविष्य अधर में लटक गया ये सारी प्रक्रिया जो की गयी, उसमें हमारी क्या गलती हा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *