वन विभाग ने महाल मंझरिया में सरयू नदी के किनारे सरकारी भूमि चिन्हित की है। इस भूमि को प्रतिपूरक वनीकरण के लिए वन विभाग को हस्तांतरित करने की कार्रवाई की जा रही है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के सहायक अभियंता अंकित वर्मा ने बताया कि मार्च में अवशेष 75 करोड़ रुपये की धनराशि को समर्पित कर दिया गया था। शासन ने 10 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी कर दी है।