यह घटनाक्रम AAHL की फंड जुटाने की कोशिश में एक अहम कदम है। फिलहाल AAHL में अदाणी एंटरप्राइजेज की 100% हिस्सेदारी है। शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट के तहत अधिकार तब लागू होंगे जब चुने हुए निवेशकों द्वारा निवेश की पहली किश्त पूरी हो जाएगी, और इसके बाद इन्हें AAHL के ‘आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन’ में शामिल कर लिया जाएगा।