Renault Kwid Facelift में होंगे कई बड़े बदलाव, अंदर से बाहर तक पूरी नई हो जाएगी गाड़ी

9.7kViews
1630 Shares

 भारत में रेनो की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता हैचबैक सेगमेंट में Renault Kwid को भी ऑफर करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार के अपडेटेड वर्जन को हाल में ही Brazil में ऑफर किया गया है। इसमें किस तरह के बदलाव किए गए हैं। क्‍या भारत में इसे लॉन्‍च किया जा सकता है? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Renault Kwid हुई अपडेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक रेनो की ओर से क्विड को अपडेटेड वर्जन के साथ हाल में ही पेश किया गया है। इस कार को भारत में नहीं बल्कि ब्राजील में अपडेट के बाद ऑफर किया गया है। जिसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं। ब्राजील में ऑफर की गई गई यूनिट में कई बड़े बदलाव किए गए हैं।

क्‍या हुआ बदलाव

निर्माता की ओर से अपडेट के बाद ऑफर की गई रेनो क्विड में अब 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्‍टम दिया गया है। इसी के साथ इस कार में मैनुअल एसी, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, इलेक्‍ट्रिकली एडजस्‍टेबल ओआरवीएम, पावर्ड विंडो, चार एयरबैग, हिल स्‍टार्ट असिस्‍ट, पार्किंग सेंसर, रिवर्स पार्किंग कैमरा, टीपीएमएस, 14 इंच अलॉय व्‍हील, एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, 290 लीटर बूट स्‍पेस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कितना दमदार इंजन

रेनो की ओर से क्विड को ब्राजील में भी एक लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस इंजन से कार को 71 बीएचपी और 98 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ पांच स्‍पीड ट्रांसमिशन को दिया गया है।

भारत में होगी अपडेट?

निर्माता की ओर से इस कार को भारतीय बाजार में भी ऑफर किया जाता है। लेकिन अभी भारत में इसे अपडेट नहीं किया गया है। उम्‍मीद है कि ब्राजील में अपडेटेड वर्जन के लॉन्‍च के बाद 2027 में निर्माता इसे भारत में भी अपडेट कर सकती है।

कितनी है कीमत

रेनो की ओर से क्विड को 4.53 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 5.85 लाख रुपये है।

किनसे है मुकाबला

भारतीय बाजार में इस कार को हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Maruti Alto K10, Maruti Celerio, Maruti S Presso, Maruti Wagon R, Hyundai i10 जैसी कारों के साथ होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *