अयोध्या में नहाते समय पांच महिलाएं नदी में डूबीं, तीन का शव मिला; दो की तलाश जारी

8.3kViews
1040 Shares

अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र के सनाहा गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां नदी में नहाते समय पांच महिलाएं नदी में डूब गई। स्थानीय ग्रामीणों और राहत दल की मदद से तीन महिलाओं को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, दो महिलाएं अभी भी लापता बताई जा रही हैं, जिनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में कोहराम और मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं, फिलहाल लापता महिलाओं को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *