नेपाल की बाढ़ में मधुबनी के 4 लोग लापता, सांसद रामप्रीत मंडल ने गृह मंत्री से लगाई मदद की गुहार

7.2kViews
1531 Shares

 नेपाल में आई भीषण बाढ़ में झंझारपुर संसदीय क्षेत्र के खुटौना प्रखंड क्षेत्र के चार लोग लापता हो गए हैं। परिजनों में कोहराम मचा है। दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार देर शाम सांसद रामप्रीत मंडल पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, परिजनों से मुलाकात कर जानकारी ली और सकुशल बरामदगी का भरोसा दिलाया।

सांसद ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर लापता लोगों की तत्काल खोजबीन की मांग की है। सांसद ने पत्र में बताया है कि झंझारपुर लोकसभा के चार लोग रोजगार व अन्य कार्यों से नेपाल गए थे। बाढ़ के बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा है।परिजन अत्यंत चिंतित हैं। सांसद रामप्रीत मंडल ने गृह मंत्री से आग्रह किया है कि भारतीय एजेंसियों, एसएसबी, एनडीआरएफ और नेपाल सरकार की सुरक्षा-राहत एजेंसियों को तत्काल निर्देश देकर खोज अभियान चलाया जाए।

साथ ही काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से नेपाल सरकार से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि जो भी जानकारी मिले, उससे परिजनों को तुरंत अवगत कराया जाए। सांसद ने पत्र की प्रतिलिपि भारतीय दूतावास, काठमांडू को भी भेजी है।

लापता लोगों की सूची

1. मुकेश कुमार साह (पिता धनी लाल साह) – नवटोली बलुआ, खुटौना
2. संजीव कुमार साह (पिता विजय प्रसाद गुप्ता) – नवटोली बलुआ, खुटौना
3. सरोज कुमार साह (पिता पुन्नी लाल साह) – बलुआ गांव, खुटौना
4. रंजीत कुमार गुप्ता (पिता भोला प्रसाद गुप्ता) – मंसापुर, लौकही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *