बाराखंबा रोड पर परिक्रमा रेस्त्रां में लगी आग, दमकल की 7 गाड़ियों ने पाया काबू
नई दिल्ली के बाराखंबा रोड स्थित परिक्रमा रेस्त्रां में मंगलवार दोपहर आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
आग लगने की सूचना 3:40 पर दमकल विभाग को मिली थी। करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। आग किचन की चिमनी में लगी थी। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

