Motorola का 10,200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 13-इंच की डिस्प्ले भी

 मोटोरोला ने इंडियन मार्केट में अपना नया प्रीमियम एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Moto Pad 70 PRO के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस टैबलेट को खास उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो मल्टीटास्किंग, स्टडी, एंटरटेनमेंट और प्रोफेशनल काम के लिए एक दमदार टैबलेट ढूंढ रहे हैं।

नया टैबलेट पावरफुल Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। साथ ही इसमें AI फीचर्स और PC जैसे प्रोडक्टिविटी टूल्स भी दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इस चिपसेट ने AnTuTu बेंचमार्क पर 25 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल करता है। चलिए पहले इस टैबलेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में जान लेते हैं…

Moto Pad 70 PRO की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें टैबलेट के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹36,999 है, जबकि 8GB + 256GB मॉडल ₹39,999 में मिलेगा। टैबलेट की सेल भारत में 4 जुलाई 2026 से Flipkart, Motorola की वेबसाइट और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर आपको ₹4,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसके बाद टैबलेट की प्रभावी कीमत क्रमशः ₹32,999 और ₹35,999 हो जाएगी। जबकि टैबलेट के 256GB वेरिएंट के साथ Snap-on Keyboard बंडल की कीमत ₹45,999 है, जो बैंक ऑफर के बाद ₹41,999 में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Moto Pad 70 PRO के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टैबलेट में 13-इंच का बड़ा 3.5K डिस्प्ले मिल रहा है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। टैबलेट में बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए JBL द्वारा ट्यून क्वाड स्पीकर्स और Dol Atmos सपोर्ट भी मिल रहा है। टैबलेट में 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन भी मिल रहा है। जबकि माइक्रोSD कार्ड की मदद से आप स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा भी सकते हैं।

साथ ही टैबलेट में 10,200mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। मेटल बॉडी के बावजूद टैबलेट का वजन सिर्फ 589 ग्राम है और इसकी मोटाई 6.2mm है। यह Pantone Curated Titan कलर में आता है।

AI-पावर्ड Moto Pen PRO भी

टैबलेट के साथ बॉक्स में AI-पावर्ड Moto Pen PRO भी है। इसके जरिए आप Smart Capture, Sketch to Image, AI Super Resolution और AI Live Transcript जैसे फीचर्स का यूज कर सकते हैं। टैबलेट में Smarter Reader, AI Notes, Desk Mode, मल्टी-विंडो सपोर्ट, WPS Office और Smart Connect जैसे फीचर्स भी दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *