अरे! वो भट्ठे पर काम करने वाला आस्ट्रेलिया का एंडरसन नहीं, बागपत का साहिल है… पुलिस व खुफिया विभाग भी है हरकत में

7.5kViews
1834 Shares

 ताजमहल देखने आगरा आए आस्ट्रेलिया के एंडरसन का पासपोर्ट खो जाने और ईंट भट्ठे पर काम करने को मजबूर हो रहा है। यह दावा करते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। इससे पुलिस व खुफिया विभाग हरकत में आ गया। पुलिस ने पड़ताल की। जांच की तो पता चला कि युवक आस्ट्रेलिया का एंडरसन नहीं, बल्कि बागपत के काठा गांव का साहिल है।

इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो में एक युवक ईंट भट्ठे पर काम करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं कि युवक आस्ट्रेलिया का एंडरसन है, जो आगरा ताजमहल देखने आया था और पासपोर्ट खो जाने पर भारत में मजदूरी करने के लिए मजबूर हो रहा है। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

बाद में पता चला कि उक्त वीडियो बागपत का है। जिसके बाद आगरा पुलिस ने बागपत पुलिस से संपर्क साधा। वास्तविकता का पता लगाने के लिए पुलिस टीम युवक के काठा गांव में घर पर पहुंची। कोतवाली एसआइ अनिल कुमार यादव का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में युवक साहिल देशवाल है, जिसने जानकारी दी कि वह आस्ट्रेलिया नहीं गया है और न ही उसका पासपोर्ट खोया है। युवक के संबंध में भ्रामक सूचना प्रसारित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *