पर्यटन नगरी मसूरी में इस सीजन के लास्ट वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। सुबह 8 बजे से किंक्रेग से लाइब्रेरी चौक तक दो किमी लंबा जाम लगा रहा।
वाहन रेंगते हुए चलते रहे। लाइब्रेरी चौक से कैम्पटी मार्ग पर भी जीरो प्वाइंट तक जाम की स्थिति रही। लाइब्रेरी बाजार में भी लंबा जाम लगा रहा।
बता दें कि शनिवार 27 जून से मसूरी के सभी होटल पर्यटकों के पूरी तरह पैक हैं। कैम्पटी फॉल और भट्टा फॉल पर्यटकों से गुलजार है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं।


