प्रयागराज में 400 अवैध रूप से संचालित कोचिंग और लाइब्रेरी पीडीए के रडार पर, नोटिस जारी कर सील किए जाएंगे

6.9kViews
1023 Shares

लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद से प्रदेश भर में अवैध कोचिंग संस्थानों को ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) अवैध कोचिंग संचालकों पर शिकंजा कसने लगा है। पिछले चार दिनों में 10 कोचिंग सील की गई है और 20 को नोटिस दिया जा चुका है।

अवैध कोचिंग-लाइब्रेरी को पीडीए भेजेगा नोटिस

400 से अधिक बडे कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी पीडीए के रडार पर हैं। एक सप्ताह के भीतर इन सभी को नोटिस जारी करके इन्हें सील करने की प्रक्रिया तेजी से शुरू की जाएगी। अवैध कोचिंग पर कार्रवाई के लिए पीडीए की ओर से जोन के अनुसार आठ टीमों का गठन किया जा चुका है।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शहर में 3000 कोचिंग सेंट, 144 का ही पंजीकरण

शहर में तीन हजार से अधिक कोचिंग का संचालन नियम के विपरीत हो रहा है। हालांकि नगर निगम में महज 144 का ही पंजीकरण हुआ है। यह कोचिंग संचालक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों से मोटी फीस तो वसूलते हैं लेकिन नगर निगम में निर्धारित शुल्क नहीं जमा करते हैं।c

कोचिंग संस्थान नहीं दिखा सके मानचित्र

पीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि इन कोचिंग संस्थानों को मानचित्र दिखाने के लिए कहा गया है। मानचित्र नहीं दिखाया गया और न ही कोई जवाब उपलब्ध कराया गया। कई कोचिंग सेंटर बेसमेंट में संचालित हो रहे हैं तो कई में पार्किंग का कोई प्रबंध नहीं है। सड़कों पर वाहन खड़े किए जाते हैं। इस कारण से जाम से लोगों को परेशान होना पड़ता है।

इन इलाकों में अवैध कोचिंग सेंटरों की भरमार

सिविल लाइंस, कटरा, तेलियरगंज, एलनगंज, जार्जटाउन, टैगोर टाउन, राजापुर, अशोक नगर, धूमनगंज, सुलेमसराय, शांतिपुमरम, फाफामऊ आदि क्षेत्रों में मानक के विपरीत कोचिंग का संचालन हो रहा है। पीडीए के सचिव विनीत कुमार सिंह का कहना है कि अवैध कोचिंग सेंटरों का सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ दिनों में नोटिस जारी करके सील करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *