आज True Wireless Stereo (TWS) Earbuds सिर्फ एक म्यूजिक एक्सेसरी नहीं रह गया बल्कि यह हमारी लाइफस्टाइल जरूरी हिस्सा बन चुका है। ऑफिस की मीटिंग, जिम में एक्सरसाइज, फुल BGMI गेम और मोबाइल पर FIFA का मजा इसके बिना अधूरा है। भारतीय बाजार में 5,000 रुपये से कम बजट में कई TWS विकल्प मौजूद हैं, लेकिन उनमें यूजर्स को कुछ न कुछ समझौता करना पड़ता है, कुछ ही महीनों में बैटरी लाइफ लगभग खत्म हो जाती है।
यूजर्स की इस समस्या को देखते हुए OPPO ने यूजर्स के बजट में प्रीमियम फ्लैगशिप फीचर्स से लैस OPPO Enco Air5 Pro को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 4,999 रुपये है। इस ऑल-राउंडर प्रीमियम TWS में लंबी बैटरी लाइफ, एडवांस ANC और क्रिस्टल क्लियर कॉलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
OPPO Enco Air5 Pro में 5000Hz की अल्ट्रा-वाइड फ्रीक्वेंसी रेंज में काम करने वाला 55dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) का सपोर्ट दिया है, जो ट्रेन, मेट्रो या फाइल्ट में ट्रैवल के दौरान या ऑफिस मीटिंग में बैकग्राउंड नॉइज को खत्म करके एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। दरअसल, मार्केट में सामान्य तौर पर इस प्राइज रेंज में 25dB से 35dB तक ANC वाले ईयरबड्स मिलते हैं। और बजट व प्रीमियम TWS के बीच का सबसे बड़ा अंतर ANC से होता है।
OPPO का 55dB एएनसी पूरी तरह से शोर को ब्लॉक कर देता है। इसकी 5000Hz वाइड फ्रीक्वेंसी रेंज बाहरी डिस्टॉर्शन को कम करके ऑडियो डिटेल और क्लियरिटी को बढ़ाता है। इससे सुनने वालों को हार्मोनिक डिटेल्स और अलग-अलग इंस्ट्रूमेंट्स व आवाजों के बीच बेहतर स्पेशल सेपरेशन मिलता है। इससे यूजर्स अपने काम, कॉल और एंटरटेनमेंट में फोकस कर पाते हैं। इसमें कंपनी ने एडैप्टिव विंड नॉइज रिडक्शन का सपोर्ट भी दिया है। इससे मॉर्निंग वॉक या साइकिल चलाते समय हवा की सरसराहट म्यूजिक को प्रभावित नहीं करती है। इसका एडवांस इंटेलिजेंट एल्गोरिद्म सरसराहट को फिल्टर करके बेस्ट साउंड आउटपुट ऑफर करता है।
गेमिंग, मूवी और म्यूजिक के लिए इमर्सिव ऑडियो
OPPO Enco Air5 Pro Earbuds के 12mm साइज का टाइटेनियम-कोटेड ड्राइवर्स और Hi-Res ऑडियो से यूजर्स को लाउड, बैलेंस्ड और डीप साउंड मिलता है। ईयरबड्स की सबसे बड़ी यूटिलिटी Sound Master EQ है। इसके जरिए यूजर्स का पूरा कंट्रोल साउंड प्रोफाइल पर होता है। इसका Ultimate Sound बैलेंस्ड और स्पेशियस साउंड मोड है, जो क्लासिकल म्यूजिक, गजल या पॉडकास्ट सुनने के लिए बेस्ट है। इसमें हर फ्रीक्वेंसी बराबर सुनाई देती है।
इसका Pure Vocals ऐसे गानों के लिए बेस्ट है, जिसमें सिंगर की आवाज समां बांध देती है।अगर आप बेस के शौकीन हैं तो इसका Thundering Bass मोड शानदार है। इस ईयरबड्स को आप HeyMelody ऐप से कनेक्ट कर सकते हैं, जो कस्टम जेस्चर मैपिंग और बैटरी को ट्रैक करने में मदद करेगा। यह ऐप फर्मवेयर अपडेट और एडवांस्ड ऑडियो कंट्रोल में भी काम आएगा। ईयरबड्स में मूवी के शौकीनों के लिए OPPO Alive Audio मोड दिया गया है, जो Spatial Sound एक्सपीरियंस ऑफर करता है। यह 3D सराउंड साउंड इफेक्ट देता है, जिससे BGMI जैसे गेम्स में मूवी थिएटर जैसा एक्सपीरियंस मिलता है और थकान महसूस नहीं होती।
मल्टीटास्किंग और वर्क-लाइफ बैलेंस का असली पार्टनर
OPPO Enco Air5 Pro Earbuds में Dual-Connect के साथ आता है, जिससे दो डिवाइस कनेक्ट हो सकते हैं। कॉलिंग के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें ट्रिपल-माइक सेटअप और AI Call Noise Reduction Technology फीचर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 6.0 मिलता है। इसका रियल टाइम AI Translate विदेशी भाषा बोलने वाले लोगों से डील करने के लिए बड़े काम का फीचर है। यह विदेशी स्पीकर्स के साथ चैटिंग करते समय फायदा देगा। इसके अलावा इसमें Live Translation Mode और Face-to-Face Translation Mode दिया गया है।
हफ्तों के बैकअप के साथ बैटरी की टेंशन खत्म
OPPO Enco Air5 Pro के चार्जिंग केस में कुल 54 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। अगर यूजर्स रोजाना 3 से 4 घंटे तक ईयरबड्स को यूज करते हैं तो इसे करीब दो हफ्ते तक बिना चार्ज किए आसानी से चलाया जा सकता है। OPPO का कहना है कि ईयरबड्स 1000 चार्ज साइकिल्स पूरे करने के बाद भी बैटरी हेल्थ 80% से अधिक रहती है। इस तरह देखें तो OPPO के TWS लगभग 5 सालों तक बेहतरीन बैटरी बैकअप ऑफर करते हैं। इसमें 10 मिनट की क्विक चार्जिंग मिलती है, जो 4 घंटे का प्लेटाइम देता है।


