प्रयागराज में भाजपा नेता के भाई की नाव पर हार्टअटैक से मौत, नहीं मिली एंबुलेंस

1076 Shares

 इंटरनेट मीडिया पर शनिवार शाम एक वीडियो सामने आया। यह संगम क्षेत्र का है। 15 जुलाई की दोपहर एक नाव पर कई श्रद्धालु बैठे नजर आते हैं। पीछे बैठे करीब 39 वर्षीय विष्णु ठाकुर निवासी बरसाना, मथुरा अपने माेबाइल फोन में कुछ दिख रहे थे। आगे एक बच्चा बैठा था।

अचानक विष्णु गिर जाते हैं। एक महिला चिल्लाती है कि इनको क्या हो गया। अचानक हुई घटना से नाव पर मौजूद लोगों में खलबली मच जाती है। नाविक तत्काल नाव को घाट पर लाता है और उन्हें आननफानन समीप के निजी अस्पताल ले जाया जाता है, जहां डाक्टर एसआरएन अस्पताल ले जाने की बात कहते हैं।

उन्हें एसआरएन अस्पताल लाया जाता है, जहां डाक्टर उन्हें मृत घोषित कर देते हैं। यही नहीं, शव ले जाने के लिए सरकारी एंबुलेंस तक नहीं मिली। घरवाले अपने निजी वाहन से शव लेकर मथुरा गए।

मथुरा के बरसाना निवासी विष्णु ठाकुर गेस्ट हाउस संचालक होने के साथ ही ट्रेवल्स एजेंसी भी चलाते थे। वह मथुरा के भाजपा के जिला मंत्री रणवीर ठाकुर के चचेरे भाई थे। 15 जुलाई की सुबह वह पत्नी हेमलता, बच्चे, बहन, बहनाई, भाई-भाभी, भतीजे के साथ संगम स्नान को आए थे। साथ ही उन्हें हाई कोर्ट में कुछ काम भी था।दोपहर में पूरे परिवार के साथ वह संगम स्नान को निकले। नाव पर सवार हुए। सबसे पीछे बैठे और मोबाइल फोन देखने लगे। नाव संगम पहुंचने वाली थी कि अचानक वह मोबाइल फोन देखते-देखते गिर गए। यह देखकर नाव में मौजूद घरवालों में खलबली मच गई।

नाविक नाव को घाट पर ले आया और फिर उन्हें तिनकोनिया चौराहे के पास एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाने की बात कही। घरवाले उन्हें एसआरएन अस्पताल ले आए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाजपा नेता रणवीर ठाकुर ने बताया कि अस्पताल से मथुरा स्थित घर तक शव लाने के लिए सरकारी एंबुलेंस तक नहीं मिली। निजी वाहन से शव को घर लाया गया। दूसरे दिन अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *