कानपुर में काकादेव कोचिंग मंडी में नगर निगम ने की छापामारी, KDA ने 16 संस्थानों को किया था सील

1975 Shares

लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में मंगलवार सुबह काकादेव कोचिंग मंडी में नगर निगम ने छापामारी की। यहां पर मानकों के पूरा न होने पर कानपुर विकास प्राधिकरण ने रेड मारी। बताया जा रहा है कि यहां पर बेसमेंट में क्लास चल रही थी।

बता दें कि सोमवार को लखनऊ में कोचिंग मंडी में आग लगने से 15 छात्रों की मौत के बाद केडीए का अमला जागा था।

देर शाम ही उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक के आदेश पर केडीए के प्रवर्तन दस्ते ने नक्शे के विपरीत बने और बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां मिलने पर कोचिंग संस्थाओं और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया था।

दस्ते ने तीन घंटे की कार्रवाई में 16 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया था। साथ ही 22 प्रतिष्ठानों को चिह्नित किया, इनको नोटिस दी जा रही है। मंगलवार को अभियन चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *