पंजाब में AAP सरकार ने की राजनीतिक नियुक्तियां, 17 मार्केट कमेटियों, बोर्डों और आयोगों में नए चेयरमैन नियुक्त

4.7kViews
1997 Shares

 पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने बुधवार को विभिन्न बोर्डों, आयोगों और मार्केट कमेटियों में नई नियुक्तियों की घोषणा की। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने आधिकारिक एक्स  हैंडल पर नियुक्ति पत्र साझा करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई। उम्मीद है कि सभी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे।

जारी आदेशों के अनुसार, कमिक्कर सिंह को पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। सुखजीत सिंह ढिल्लवां को पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (पेडा) का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सरबजीत सिंह धंजाल को अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन तथा संजीव चौधरी (चेची) को शहीद भगत सिंह नगर जिला योजना बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

जाने कहां किसकी हुई नियुक्ति

इसके अलावा सरकार ने राज्य की 17 मार्केट कमेटियों के चेयरमैन भी नियुक्त किए हैं। इनमें फिल्लौर के लिए सुखदीप उपरा, जगराओं के लिए कुलविंदर सिंह, भुलत्थ के लिए राशपाल शर्मा, मेहतापुर के लिए जसवीर जलालपुर, अजनाला के लिए रजविंदर सिंह, डेरा बाबा नानक के लिए रेशम सिंह, दीनानगर के लिए जसबीर सिंह, मजीठा के लिए बलवीर सिंह भोपराई, कादियां के लिए मुखदेव सिंह को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा खमाणों के लिए कबिकेर सिंह, सादिक के लिए नीतू कपूर सिंगला, निहाल सिंह वाला के लिए अमृतपाल सिंह खालसा, भदसों के लिए निर्भय सिंह गुंदर, भवानीगढ़ के लिए परदीप कुमार मित्तल, अबोहर के लिए राजिंदर कंबोज डब्बू, बरनाला के लिए जसविंदर सिंह संघेरा तथा पंजे के उत्तड़ मार्केट कमेटी के लिए जसवंत सिंह सोढ़ी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *