बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: स्कॉर्पियों खाई में गिरने से शिवपुरी चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा की मौत

2.1kViews
1552 Shares

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कॉर्पियों खाई में गिरने से चौकी इंचार्ज शिवपुरी विनोद शर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए एम्स भिजवाया है।

थाना मुनिकीरेती के शिवपुरी चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा सुबह थाने से चौकी वापस लौट रहे थे। राजमार्ग पर शिवपुरी से पहले उनका निजी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

विनोद शर्मा रानीपोखरी के रहने वाले थे

राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को खाई से निकाला। वह सेना से रिटायर्ड होने के बाद पुलिस में भर्ती हुए थे। वह रानीपोखरी के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *