बहराइच में आठ केंद्रों पर होगी NEET प्रवेश परीक्षा, शामिल होंगे 3437 परीक्षार्थी

7.9kViews
1580 Shares

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी नई दिल्ली द्वारा आगामी 21 जून को आयोजित नीट -2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।

जोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रों तथा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

डीएम ने बताया कि जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। परीक्षा में 3437 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि दोपहर 02ः00 बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की। मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे को नोडल अधिकारी प्रशासन नामित किया गया है।

इस मौके पर एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह, ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, संबंधित एसडीएम, नामित ज़ोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा परीक्षा केंद्रों के केन्द्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।

यह बनाए गए है परीक्षा केंद्र

किसान पीजी कॉलेज, महिला महाविद्यालय, महाराज सिंह इंटर कॉलेज, आजाद इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज व तारा महिला इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *