सावधान! हरिद्वार के इस गंगा घाट पर बना भंवर, गुजरात का किशोर डूबकर लापता

3.3kViews
1820 Shares

उत्तरी हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान सूरत, गुजरात का एक किशोर भंवर में फंसने के बाद डूबकर लापता हो गया।

हादसा बलराम घाट पर हुआ। जल पुलिस के गोताखोरों ने किशोर की तलाश में घंटों तक सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। किशोर के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

किशोर की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक, गुजरात के सूरत से एक परिवार गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आया हुआ है। बुधवार दोपहर नागजी भाई चौहान, गीता बेन, पूजा, आयुष, जानकी, हर्षिल चौहान व धार्मिक आदि श्रद्धालु उत्तरी हरिद्वार के बलराम घाट पर गंगा स्नान कर रहे थे। उसी दौरान 16 वर्षीय हर्षिल चौहान घाट से थोड़ा आगे गंगा के भंवर में फंसकर डूबने लगे।

हर्षिल ने हाथ-पांव मारते हुए बचने का प्रयास किया। हर्षिल को डूबता देख परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया। इससे पहले कि कोई हर्षिल को बचा पाता, वह गंगा में डूबकर लापता हो गए।

हादसे की सूचना पर सप्तऋषि पुलिस चौकी से एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जल पुलिस के गोताखोरों को बुलावाया। कई घंटे सर्च आपरेशन चलाने के बाद भी किशोर का कुछ पता नहीं चल सका। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि किशोर की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *