घर बनाना हुआ महंगा! मौरंग-बालू के भाव बढ़े, सीमेंट के भी दाम बढ़ाने की तैयारी कर रही कंपनियां

घर बनाना और महंगा हो गया है। दस दिन के भीतर निर्माण सामग्री में जबरदस्त उछाल आया है। वहीं सीमेंट कंपनियां लगातार सीमेंट के दाम बढ़ाने की फिर तैयारी कर रही हैं। हालांकि बाजार में निर्माण करवाने वालों की संख्या में कमी आई है।

ऐसे में सीमेंट डीलरों को अपने लक्ष्य पूरा करने में खुदरा व्यापारियों को माल खरीदने का आग्रह किया जा रहा है। उधर खुदरा व्यापारी सीमेंट लेने से बच रहा है। क्योंकि बाजार में ग्राहक इस समय दाम गिरने का इंतजार कर रहा है। साथ ही मजदूरी गर्मी के कारण महंगी होने का असर भी है।

रंग रोगन सब पच्चीस से तीस प्रतिशत महंगा

उत्तर प्रदेश सीमेंट व्यापार संघर के प्रदेश अध्यक्ष श्याममूर्ती गुप्ता ने बताया कि घर बनवाना काफी महंगा हो गया है। घर के निर्माण से लेकर रंग रोगन सब पच्चीस से तीस प्रतिशत महंगा हो गया है। इसके पीछे ईरान अमेरिका युद्ध सबसे बड़ा कारण हैं।

उन्होंने बताया कि सीमेंट और स्टील कंपनियों ने पीछे काफी दाम बढ़ा दिए थे। अब फिर सीमेंट कंपनियां बीस रुपए प्रति बोरी मूल्य वृद्धि लागू करना चाह रही हैं लेकिन अभी बढ़त लागू नहीं हो पाई।

वहीं, पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतें और दूसरी ओर खदानों के धीमे धीमें बंद हो जाने के कारण बालू, मौरंग और गिट्टी के दाम दस से ग्यारह दिन में आसमान पर पहुंच गए हैं।

गुप्ता के मुताबिक करीब बीस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। बता दें कि मौरंग, बालू की डंपिंग करने वाले ही माल बढ़ाकर ज्यादा बेच रहे हैं।

निर्माण सामग्रियों के दामों में आया अंतर

निर्माण सामग्री 04/06/26 15/06/26
मौरंग 60 रु 72 रु
मौरंग महीन 68 रु 80 रु
गिट्टी 58 रु 68 रु
बालू 30 रु 35 रु
एसीसी 380 रु 400 रु
अल्ट्राटेक 380 रु 400 रु
मायसेम 360 रु 380 रु
बिरला सम्राट 350 रु 370 रु
प्रिज्म 340 रु 360 रु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *