कहां गई Aamir Khan खान स्टारर ‘लगान’ की गौरी? 45 की उम्र में सिंगल हैं Gracy Singh, बॉलीवुड छोड़ अब कर रही ये काम

 ग्रेसी सिंह बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं। ‘लगान’ में अपनी भूमिका के बाद वे घर-घर में पहचानी जाने लगीं और उन्होंने आमिर खान, अजय देवगन, संजय दत्त और अमिताभ बच्चन जैसे अभिनेताओं के साथ काम किया।

आमिर खान और ग्रेसी सिंह की फिल्म ‘लगान’ (Lagaan) 2001 में नजर आई थीं, यह फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी, लेकिन इसके बावजूद ग्रेसी धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब हो गईं।

लगान से मिली शोहरत

ग्रेसी ने अपने करियर की शुरुआत एक डांसर के तौर पर की और ‘द प्लैनेट्स’ डांस ग्रुप के साथ टूर किया। उन्होंने 1997 में टेलीविन सीरियल ‘अमानत’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। मशहूर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘लगान: वन्स अपॉन ए टाइम इन इंडिया’ में काम करने के बाद उन्हें काफी शोहरत मिली।

इस फिल्म को आशुतोष गोवारिकर ने लिखा और डायरेक्ट किया था और इसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया था। ‘लगान’ में ग्रेसी ने अपनी सादगी और मासूमियत से सबका दिल जीत लिया। यह फिल्म बहुत बड़ी हिट रही और ‘मदर इंडिया’ व ‘सलाम बॉम्बे’ के बाद, ‘बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फ़िल्म’ कैटेगरी में एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी।

मुन्नाभाई एमबीबीएस में किया काम

इसके बाद ग्रेसी सिंह (Gracy Singh) ने ‘मुन्ना भाई M.B.B.S.’ और ‘गंगाजल’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। शानदार अभिनय के लिए उन्हें दर्शकों से बहुत प्यार मिला। हालांकि, वह अपनी सफलता के बावजूद उन्होंने बॉलीवुड को छोड़ दिया।

ग्रेसी ने ‘अरमान’ फिल्म में अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ काम किया। यह फिल्म फ़्लॉप रही। इसके बाद उन्होंने ‘चंचल’, ‘देशद्रोही’ और ‘देख भाई देख’ जैसी फिल्मों में काम किया, जो दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाईं और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह नाकाम रहीं।

फ्लॉप फिल्मों की लगी लाइन

बॉलीवुड में लगातार कई फिल्में फ्लॉप होने के बाद, ग्रेसी ने तमिल, तेलुगु, मलयालम, गुजराती, पंजाबी और बंगाली फिल्मों में काम करना शुरू किया। जब वहां भी उन्हें सफलता नहीं मिली, तो ग्रेसी ने फिल्मों से दूर होने का फैसला किया।

टेलीविजन पर की वापसी

ग्रेसी ने खुलकर कहा है कि एक्टिंग कभी भी उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मकसद नहीं था और न ही उन्हें कभी कोई बड़ा बॉलीवुड स्टार बनने की चाहत थी। 2015 में, उन्होंने ‘संतोषी मां’ के साथ टेलीविजन पर वापसी की, जिसमें उन्होंने मुख्य देवी का किरदार निभाया और दर्शकों की नई पीढ़ी का दिल जीत लिया।

अब क्या करती हैं ग्रेसी?

समय के साथ, ग्रेसी आध्यात्मिक संस्था ‘ब्रह्माकुमारीज’ से गहराई से जुड़ गईं और उन्होंने अक्सर एक्टिंग और शोहरत से परे संतुष्टि पाने के बारे में बात की है। 45 साल की उम्र में ग्रेसी अभी भी सिंगल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *