IND W vs PAK W Live Streaming: भारत-पाकिस्‍तान के बीच फिर होगा हाई वोल्‍टेज मुकाबला, फ्री में ऐसे उठाएं लुत्‍फ

 विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 की 12 जून से शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट के छठे और भारतीय टीम अपने पहले मैच में पाकिस्‍तान विमंस टीम से टकराएगी। भारत-पाकिस्‍तान टीम जब क्रिकेट के मैदान पर होती है तो रोमांच कई गुना बढ़ जाता है।

फैंस को इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारतीय महिला टीम और पाकिस्‍तान महिला टीम की टक्‍कर कब होने जा रही है? साथ ही आप इस रोमांचक मैच को टीवी-मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

भारतीय महिला टीम और पाकिस्‍तान महिला टीम के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारतीय महिला टीम और पाकिस्‍तान महिला टीम के बीच मुकाबला 14 जून, रविवार को खेला जाएगा।

भारतीय महिला टीम और पाकिस्‍तान महिला टीम के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारतीय महिला टीम और पाकिस्‍तान महिला टीम के बीच मुकाबला एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा।

भारतीय महिला टीम और पाकिस्‍तान महिला टीम के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारतीय महिला टीम और पाकिस्‍तान महिला टीम के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 6:30 होगा।

भारतीय महिला टीम और पाकिस्‍तान महिला टीम के बीच मैच को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

भारतीय महिला टीम और पाकिस्‍तान महिला टीम के बीच मैच को टीवी पर Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2, Star Sports 2 HD, Star Sports 3 और Star Sports 3 HD चैनलों पर उपलब्ध होंगे।

भारतीय महिला टीम और पाकिस्‍तान महिला टीम के बीच मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

भारतीय महिला टीम और पाकिस्‍तान महिला टीम के बीच मुकाबले को मोबाइल पर JioHotstar एप पर देख सकते हैं।

भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।

पाकिस्तान महिला टीम

फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब।

ग्रुप स्‍टेज में भारत का शेड्यूल

  • 14 जून: भारत बनाम पाकिस्तान, बर्मिंघम- शाम 7 बजे
  • 17 जून: भारत बनाम नीदरलैंड्स, लीड्स- शाम 7 बजे
  • 21 जून: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, मैंचेस्टर- शाम 7 बजे
  • 25 जून: भारत बनाम बांग्लादेश, मैंचेस्टर- शाम 7 बजे
  • 28 जून: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, लंदन- शाम 7 बजे

12 टीमों के बीच होगी टक्‍कर

  • ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश।
  • ग्रुप B: इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, स्कॉटलैंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *