वाराणसी के बड़ागांव में दबंगों ने दुकान में घुसकर की तोड़-फोड़, रंगदारी की मांग
थाना क्षेत्र के काजीसरांय में स्थित एक एयूटी स्टाल चाय की दुकान में रविवार की दोपहर बाद लाठी डंडा से लैस मनबढ़ो ने रंगदारी की मांग करते हुए तोड़ फोड़ कर दुकान में काम करने वाले युवक को मारपीट कर 1900 रुपया लूट लिया जिससे भयभीत दुकान संचालक ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरोप लगाया कि जाते जाते असलहा लहराते हुये बोले कि दुकान चलानी है तो हमलोगों को रंगदारी देनी पड़ेगी अगली बार आऊंगा तो जान भी ले लुंगा। वही पीड़ित ने तहरीर में बताया है कि उक्त आरोपित हमारे दुकान पर नौ सितम्बर को भी आए थे और रंगदारी ना देने पर धमकी देकर चले गए थे। वहीं घटना के बारे में थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जा रहा है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

