’18 दिन का प्यार और कर ली शादी’, Salman Khan की ‘चाची सास’ को पीटता था आमिर का सौतेला भाई, बयां किया दर्द

साल 2011 में आई फिल्म ‘रेड्डी’ में सलमान खान की ‘चाची सास’ का किरदार अदा कर चुकी अभिनेत्री इवा ग्रोवर ने आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान से शादी की थी। मां के खिलाफ जाकर दूसरे धर्म में शादी करने वाली अभिनेत्री इवा ने हाल ही में अपना दर्द बयां किया और बताया कि उन्हें कब ये एहसास हुआ कि वह एक एक हिंसक वैवाहिक जिंदगी में फंस गई हैं।

18 दिन में प्यार के लिए घर से भाग गई थीं इवा

जर्नलिस्ट विक्की लालवानी को दिए गए एक इंटरव्यू में इवा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात करते हुए कहा, “सच यह है कि मैंने हैदर को 18 दिनों के लिए डेट किया था। 18 दिनों में आप किसी को पूरी तरह नहीं जान सकते। आज जब मैं पीछे पलट के देखती हूं, तो मुझे नहीं लगता कि पूरा दोष उनका है, कुछ गलतियां मेरे से भी हुई है, क्योंकि मैंने बहुत ही जल्दी शादी कर ली थी।”

इवा ने आगे कहा, “उसने मुझे प्रपोज किया और मैंने उस समय अपनी ना तो मां की सुनी और न ही किसी और की। उस समय मेरा करियर भी ऊंचाई छू रहा था। हम दोनों का धर्म अलग था, लेकिन 19वें दिन बिना सोचे-समझे मैं उसके साथ भाग गई और हमने शादी कर ली।”

‘वह बहुत ही ज्यादा हिंसक था’

इवा ग्रोवर ने आमिर खान के सौतेले भाई हैदर के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे करते हुए कहा, “जब मैं इस शादी में एंटर हुई, तब मुझे यह एहसास हुआ कि ये वो इंसान नहीं है, जो मैं इसे समझ रही थी। उसके अंदर गुस्सा बहुत ही ज्यादा था। मैंने अपनी शादी से पहले इस तरह के अग्रेशन से कभी भी डील नहीं किया है,क्योंकि मेरे घर में बचपन से कोई आदमी था ही नहीं।”

रेडी एक्ट्रेस से जब यह पूछा कि क्या वह घरेलू हिंसा का शिकार हुई हैं, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “वह बहुत वॉयलेंट था। मैं किसी एक तारीख या दिन का जिक्र नहीं करना चाहूंगी, लेकिन वह फिजिकली हिंसक था।

बेटी के जन्म के बाद मिली शादी तोड़ने की हिम्मत

इवा ने आगे बताया कि चार साल की शादी के बाद जब वह प्रेग्नेंट थीं, तो उनके मन में यह उम्मीद जागी थी कि उनकी शादी में शायद कुछ बदल जाए, लेकिन स्थिति बिल्कुल वैसी ही थी। उन्होंने बेटी के जन्म के बारे में बात करते हुए कहा,

उन्होंने कहा, “मैं उन सभी का शुक्रिया करती हूं, जिनकी वजह से मैं अपनी मां से बात कर पाई और उन्हें खुले दिल से मुझे दोबारा अपनाया। इवा ने यह भी बताया कि आमिर खान के ताहिर हुसैन ने, जिन्होंने आमिर के साथ-साथ हैदर को भी पाला-पोसा था, उन्होंने इस सिचुएशन में एक्ट्रेस की काफी मदद की।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *