समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक्स पर पोस्ट, राम मंदिर से चढ़ावा गायब होने को बताया गंभीर

1844 Shares

अयोध्या के राम मंदिर से चढ़ावे की धनराशि गायब होने को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बेहद गंभीर हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी डाला है।

समाजवादी पार्टी के मुखिया ने सोशल मीडिया पर अपने एक्स हैंडिल पर लिखा है कि राम मंदिर चढ़ावे की रकम गायब होना बेहद गंभीर है। उन्होंने करोड़ों के चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप पर चिंता जताई। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के लिए स्थिति को बताया शर्मनाक और पर चिंता जताई कि इस प्रकरण पर कोई भी सफाई देने सामने नहीं आ रहा हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कोर्ट से इस प्रकरण में स्वतः संज्ञान की मांग की और मामले को करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जोड़ा।

अखिलेश यादव इस मामले में योगी आदित्यनाथ सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है। सरकार की चुप्पी संदिग्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *