मध्य प्रदेश: रतलाम में जलभराव के कारण रेलवे परीक्षा स्थगित, भड़के हजारों अभ्यर्थियों ने किया DRM कार्यालय का घेराव

6.2kViews
1147 Shares

रेलवे में ग्रुप-डी भर्ती के लिए रतलाम के रेलवे खेल मैदान पर चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा शनिवार सुबह रद कर दी गई। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय का घेराव कर दिया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने बदइंतजामी और अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि परीक्षा स्थगित होने से दो दिन अतिरिक्त शहर में रुकना पड़ेगा।

इससे होटल, भोजन सहित अन्य खर्च बढ़ गया। परीक्षा के लिए झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे थे, लेकिन रेलवे ग्राउंड में जलभराव और अधूरी तैयारियों के चलते चार और पांच सितंबर को निर्धारित परीक्षा स्थगित कर दी गई।

विरोध प्रदर्शन के बाद रेलवे ने चार सितंबर की परीक्षा छह सितंबर को सुबह और पांच सितंबर की परीक्षा छह सितंबर की शाम आयोजित करने का निर्णय लिया और नया शेड्यूल जारी किया है।

कानपुर के मनीष शर्मा और सवाई माधोपुर (राजस्थान) के विजय सिंह गुर्जर सहित अन्य अभ्यर्थियों ने मैदान को पूरी तरह दुरुस्त करने और पर्याप्त समय देकर दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग की है। उनका कहना है कि मैदान पर काली मिट्टी डाली गई है, कई जगह घास भी उगी हुई है, इससे परेशानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *