इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल कांड के दौरान भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुंह से निकला ‘घंटा’ शब्द अब भी उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है।
यही वजह है कि जब विजयवर्गीय ने राहुल गांधी के इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित छात्रों के गूंज कार्यक्रम से भाजपा का ही फायदा बताया तो अगले दिन शनिवार को इस पर प्रतिक्रिया में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने उनके ही अंदाज में तंज कसते हुए कहा-‘घंटा फायदा होगा…।
गुस्से और खीज में उन्होंने कहा- “छोड़ो यार तुम फोकट के सवाल मत पूछो। क्या घंटा उस जगह से होकर आए हो तुम?” इसको लेकर विपक्ष ने उन्हें घेरा और काफी किरकिरी हुई थी। विजयवर्गीय ने सफाई दी कि उनके मुंह से गलती से ऐसा निकल गया।
इंदौर प्रेस क्लब में शनिवार को पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी ने केंद्र सरकार को जातिवार गणना के मुद्दे पर भी घेरा। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने सामान्य और ओबीसी की जनगणना पद्धति से ड्रापडाउन विकल्प हटा दिया है।
अनुराग ठाकुर के स्वागत में लगे पोस्टर पर सवाल-शनिवार को भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर इंदौर में थे।
उनके स्वागत में लगे पोस्टर का उल्लेख करते हुए रागिनी नायक ने कहा कि सरकार पोस्टर पर खर्च कर रही है, लेकिन शिक्षा पर नहीं।
जितने पोस्टर पर खर्च किए, उतने में तो पांच-दस स्कूल बन जाते। मध्य प्रदेश में 12वीं तक आते-आते 63 प्रतिशत बच्चे पढ़ाई छोड़ देते हैं। 10 साल में एक लाख विद्यालय देश में बंद हो चुके हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

