IND vs AFG: Rahmat Shah का भारत के खिलाफ टेस्‍ट में बड़ा कमाल, कोई भी अफगानी क्रिकेटर हासिल नहीं कर पाया यह मुकाम

भारत के खिलाफ इकलौते टेस्‍ट में अफगानिस्‍तान के ऑलराउंडर रहमत शाह ने कमाल कर दिया। महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पारी 564/8 पर घोषित कर दी। पहली पारी में बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगान टीम की ओर से 4 नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए रहमत शाह ने 30 रन बनाते ही टेस्‍ट में 1000 रन पूरे किए।

वह अफगानिस्‍तान की ओर से टेस्‍ट में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्‍लेबाज बन गए हैं। रहमत ने 12वें टेस्‍ट की 22वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। रहमत ने जून 2018 में भारत के खिलाफ बेंगलुरु में टेस्‍ट डेब्‍यू किया था। अफगानिस्‍तान की ओर से टेस्‍ट में दूसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज कप्‍तान हशमतुल्लाह शाहिदी हैं। शाहिदी ने 12 मैच की 22 पारियों में 791 रन बनाए हैं। लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर इब्राहिम जादरान, चौथे पर असगर अफगान और 5वें पर अफसर जजई हैं।

  • रहमत शाह: 1000* रन
  • हशमतुल्लाह शाहिदी: 791 रन
  • इब्राहिम जादरान: 602 रन
  • असगर अफगान: 440 रन
  • अफसर जजई: 367* रन

मुकाबले का हाल

मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने पहली पारी में पहाड़ जैसा स्‍कोर बनाया। केएल राहुल (100) और कप्‍तान शुभमन गिल (126) ने शतक लगाया। उनके अलावा साई सुदर्शन (81), ऋषभ पंत (81) और वॉशिंगटन सुंदर (52) ने अर्धशतकीय पारी खेली। अफगानिस्‍तान की ओर से मोहम्मद सलीम सफी ने 6 विकेट चटकाए। कप्‍तान शाहीदी को भी 1 सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *