लखनऊ यूनिवर्सिटी ने जारी की B.Ed और B.El.Ed परीक्षा केंद्रों की लिस्ट, ऐसे देखें अपना सेंटर

8.6kViews
1916 Shares

लखनऊ विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर परीक्षाओं के अंतर्गत बी.एड और बी.एल.एड परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है। बी.एड सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए 85 और बी.एल.एड के लिए 10 कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। विद्यार्थी लवि की वेबसाइट के माध्यम से अपना परीक्षा केंद्र देख सकते हैं।

परीक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार बी.एड के लिए लखनऊ में करीब 32, खीरी में 12, हरदोई 16, रायबरेली 12 और सीतापुर में 13 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 128 कॉलेजों के विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए आवंटित किए गए हैं। इन केंद्रों के अलावा 18 नोडल केंद्र भी हैं। बी.एड दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से 27 जून तक आयोजित की जाएंगी।

बीएलएड के लिए बने केंद्र

बी.एलएड दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 से 19 जून, चौथे सेमेस्टर की 12 से 20 जून, छठे सेमेस्टर की 13 से 22 जून व आठवें सेमेस्टर की परीक्षा 15 को होगी। इसके लिए ब्राइट कैरियर गर्ल्स कालेज, श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन कॉलेज, करियर कांवेंट सहित 10 कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है, जिनमें 18 कॉलेजों के विद्यार्थी परीक्षा के लिए आवंटित किए गए हैं।

एकेटीयू ने स्थगित की आज की परीक्षा, अब 11 को

एकेटीयू ने यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत आठ जून को दोनों पालियों में होने वाली अपनी सभी विषयों की सम सेमेस्टर परीक्षा स्थगित करते हुए नई तिथि जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह परीक्षाएं 11 जून को होगी। छात्र-छात्राएं अपना नया प्रवेश पत्र नौ जून से ईआरपी पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। कॉलेजों को भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *