इंदौर, सूरत और अयोध्या जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए

1184 Shares

गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने के बाद भी ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हो रही है। यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी हो रही है। कई ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है।

इसे ध्यान में रखकर कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हजरत निजामुद्दीन-इंदौर स्पेशल ट्रेन और उधना-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने का निर्णय किया गया है।

सप्ताह में दो दिन चलने वाली इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन (09309) 31 जुलाई तक चलनी थी। अब यह 30 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को चलेगी। वापसी दिशा में हजरत निजामुद्दीन-इंदौर स्पेशल (09310) 31 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार व सोमवार को चलेगी।

उधना (सूरत) -अयोध्या कैंट स्पेशल (09093)

प्रत्येक शुक्रवार को 28 अगस्त तक चलेगी। वापसी दिशा में अयोध्या कैंट-उधना स्पेशल (09094) 29 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

वहीं, उधना-अयोध्या कैंट स्पेशल (09097) प्रत्येक मंगलवार को 25 अगस्त तक चलेगी। अयोध्या कैंट-उधना स्पेशल (09098) 26 अगस्त तक विस्तार दिया गया है। यह प्रत्येक बुधवार को रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *