भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पहुंचे रांची, कोर कमेटी के साथ करेंगे संगठनात्मक बैठक

7.0kViews
1035 Shares

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को रांची पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला झारखंड दौरा है। रांची हवाई अड्डे पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नितिन नवीन एयरपोर्ट से निकलकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे जननायक कर्पूरी ठाकुर और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां कोर कमेटी के सदस्यों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे।

दो दिवसीय प्रवास के दौरान नितिन नवीन पार्टी के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। उनके दौरे को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *