अमृतसर में नशा और हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, पांच पिस्तौल-हेरोइन और 5 लाख की हवाला मनी सहित चार काबू

 अमृतसर कमिशनरेट पुलिस ने हेरोइन व हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को वीरवार की देर रात गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से पांच विदेशी पिस्तौल, दो कारतूस, एक किलो और 35 ग्राम हेरोइन व पांच लाख की हवाला राशि बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपितों में से दो की आयु 18 साल से कम है।

इसे लेकर थाना कैंटोनमेंट की पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर मामले पर कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। पुलिस को सूचना मिली थी कि चार लोग पिस्तौल और हेरोइन की डिलीवरी देने के लिए ग्वालमंडी के पास से निकल रहे हैं।

इसके बाद पुलिस ने रास्ते में नाकाबंदी कर चारों को धर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से पांच पिस्तौल, दो कारतूस, पांच मैगजीन, एक किलो से ज्यादा हेरोइन और पांच लाख की हवाला राशि बरामद की है।

बताया जा रहा है कि इस गिरोह के दर्जनभर सदस्य शहर में हेरोइन और हथियारों की सप्लाई कर रहे हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *